दिल्ली और दिल्ली के आस पास के इलाको में गर्मी का कहर जारी है जून में पहली बार 40 डिग्री के पार पंहुचा टेम्प्रेचर

दिल्ली में जून के महीने में पहली बार तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है और दिल्ली के आया नगर में सबसे ज्यादा 44 डिग्री पहुंच गया है मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए yellow alert जारी किया है और अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार तक जाने की चेतावनी दी है और रातों में भी गर्मी का कहर बना रहेगा
जून के महीने में पहली बार राजधानी का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के भी पार पहुंच गया है दिल्ली में रविवार को ज्यादा पड़ने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया है और आगे भी ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है दिल्ली के कई इलाकों में तापमान और भी ज्यादा रहने के सम्भावना है . दक्षिण दिल्ली के आया नगर में सबसे अधिक 44.1 डिग्री तापमान मापा गया, और सेंट्रल रिज इलाके में 42.9 डिग्री सेल्सियस रहा
मौसम विभाग ने किया ‘येलो अलर्ट’ जारी
मौसम विभाग ने ‘येलो अलर्ट’ जारी कर दिया है, मतलब अब गर्मी का कहर अधिक रहेगा और पारा ऊपर चढ़ने की पूरी तैयारी में है, और इसके साथ ही हीट वेव , डिहाइड्रेशन जैसे गर्मी स्पेशल “ऑफर्स” भी एक्टिव हो सकते हैं। दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर निकलना मतलब गर्मी और तेज धुप की मार को सहन करना ! बाहर जाने से बचे , खूब पानी पीना और धूप से जितना हो सके दूरी बना कर रखना
IMD ने दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है और अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक रहने के उम्मीद है और इसके साथ ही हवा में नमी भी रहेगी जिससे गर्मी और ज्यादा महसूस होगी साथ-साथ उमस भरी हवाएं और भी अधिक परेशानी खड़ी कर सकती है रात के समय गर्मी में कोई राहत की उम्मीद नहीं है तापमान ज्यादा होने से रातें भी गर्म रहेंगी बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.

इसके साथ ही राजस्थान के इलाके में भी ज्यादा गर्मी का कहर रहेगा श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बीकानेर (46.0 डिग्री सेल्सियस), बाड़मेर (45.9 डिग्री सेल्सियस), चूरू (45.6 डिग्री सेल्सियस), फलोदी (45.4 डिग्री सेल्सियस), जैसलमेर (45.2 डिग्री सेल्सियस) और पडोसी राज्य हरियाणा में भी इस साल जून में भीषण गर्मी रहेगी इसके साथ ही पंजाब में तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया
गर्मी का कहर से कैसे बचें
खूब पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें.
ढीले और हल्के रंग के कपड़े पहनें.
धूप में निकलने से पहले टोपी या छाता जरूर लें.
बिना काम धूप में बाहर न निकलें.
अच्छी डाइट लें
तली-भुनी चीजों से बचें, हल्का और पौष्टिक भोजन लें.
मौसमी फल जैसे खीरा, तरबूज, खरबूजा ज्यादा खाएं.
ज्यादा गर्म या मसालेदार खाने से परहेज करें.
लू से कैसे बचें
घर से निकलते वक्त सिर, कान और गर्दन ढकें.
प्याज का सेवन फायदेमंद होता है, खासकर कच्चा प्याज.
बाहर से आकर तुरंत ठंडा पानी न पिएं, शरीर को को सामान्य तापमान पर आने दें