हार्ट को हेल्दी रखने के कुछ उपाय आए जानते है की मॉर्निंग में उठते ही पानी पिएं या फिर कुछ और जानते है कार्डियोलॉजिस्ट से
हमारी सुबह की शुरुआत का असर हमारे पूरी दिनचर्या की जीवनशैली पर पड़ता है और जो फूड हम नाश्ते में लेते हैं वह हमारे शरीर और मानसिक स्वास्थ्य को काफी लाभ पहुंचाते हैं अगर हम अच्छा नाश्ता लेंगे तो हमारे शरीर को पूरे दिन एनर्जेटिक बनाये रखेगा उसी के विपरीत अगर हम खराब नाश्ता लेंगे जैसे चाय या कॉफी इत्यादि लेंगे तो थोड़ी देर के बाद हमारे शरीर में एनर्जी लेवल कम होने लगता है इसीलिए सुबह शरीर को पोषण देना बहुत जरूरी होता है ताकि पूरे दिन ऊर्जा बनी रहे और मेटाबॉलिज्म एक्टिव रहे और शरीर के सभी कार्य ठीक से चल सकें
इन दिनों दिल की बीमारियां (Heart Diseases) काफी तेजी से बढ़ती जा रही हैं। बदलती जीवनशैली, अनहेल्दी फूड, तनाव, और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण न सिर्फ बुजुर्ग, बल्कि युवा भी हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। आजकल के समय में खबर आती रहती है के जवान जवान लोग खड़े-खड़े खाते पीते या चलते-चलते ही हार्ट अटैक के शिकार हो जाते हैं जिनकी ऑन द स्पॉट ही डेथ हो जाती है कुछ तो इसका कारण अनहेल्दी फ़ूड और खराब जीवनशैली है अगर आप अपनी सुबह की आदतों में कुछ छोटे बदलाव करें, तो हार्ट को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है? कार्डियोलॉजिस्ट्स भी मानते हैं कि एक हेल्दी मॉर्निंग रूटीन हार्ट को हेल्दी रखने का सबसे सस्ता, सरल और असरदार तरीका है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि हार्ट को हेल्दी रखने के लिए कौन-सी मॉर्निंग हैबिट्स को अपनाना चाहिए, जो आपको दिल की बीमारियों से बचा सकती हैं।
यह जर्रूर पढ़े : प्रोटीन की कमी से आने वाली दिक्कतें को इग्नोर न करे स्किन, बाल और नाखून का इलाज

- सुबह उठते ही पानी पीना हार्ट के लिए बेहतर
जब हम सुबह नींद से उठते हैं, तब हमारा शरीर कई घंटों से डिहाइड्रेटेड होता है। इस समय 1-2 गिलास गुनगुना पानी पीना काफी अच्छा रहता है न केवल पाचन क्रिया को बेहतर करता है, बल्कि दिल को भी एक्टिव बनाता है।
पानी पीने के लाभ :
ब्लड को पतला करता है, जिससे थक्का बनने का खतरा कम हो जाता है।
ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है और दिल पर कम दबाव पड़ता है।
और इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे मोटापा नियंत्रित रहता है (जो हार्ट डिजीज का बड़ा कारण है)।
गुनगुना पानी कैसे पिएं?
उठते ही बिना ब्रश किए 1-2 गिलास गुनगुना पानी पीएं।
चाहें तो पानी में नींबू या एक चुटकी हल्दी मिला सकते हैं। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद है
- मॉर्निंग वॉक और एक्सरसाइज: दिल की सबसे बढ़िया दवा मानी जाती है
रोजाना करीब 30 मिनट तक वह हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करना हार्ट को काफी मजबूत बना देता है इससे खून की धनिया भी साफ़ रहती हैं इससे कोलेस्ट्रॉल बैलेंस रहता है और इससे बीपी लेवल भी ठीक रहता है और यह तनाव कम करने में काफी मददग़ार साबित होता है मॉर्निंग में एक्साइज करने से दिल में खून पंप करने की क्षमता बेहतर हो जाती है जिससे शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है और बेड कोलेस्ट्रॉल धीरे-धीरे कम होता चला जाता है इससे हार्ट बीट भी स्थिर रहती है आप सुबह एक्सरसाइज करते समय हल्की वॉक जॉगिंग या साइकलिंग स्टिचिंग , सूर्य नमस्कार भी सबसे अच्छे विकल्प हैं उनको भी कर सकते हैं
यह जर्रूर पढ़े : आंतों में सूजन बढ़ रही है क्या है इसका कारण, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार?
- हेल्दी ब्रेकफास्ट लेना: दिल को दें सही ईंधन जैसा है
अगर हम सुबह का ब्रेकफास्ट ना ले तो यह दिल और शहर के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है सुबह का भोजन शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है और ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करता है इसे दिल पर दबाव कम पड़ता है
क्या खाएं?
ओट्स, फल, नट्स, दही, अंडा – ये सभी हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन हैं।
तला-भुना, मीठा और बहुत ऑयली चीज़ें सुबह न खाएं तो ज्यादा अच्छा है।
और चाय/कॉफी खाली पेट न लें।
यह भी पढ़े : खीरा खाने के फायदे और इसके बाद क्या नहीं खाना चाहिए
4 .सूरज की रोशनी लें: विटामिन D दिल के लिये फायदेमंद है
सुबह की हल्की धूप विटामिन D का बेहतरीन स्रोत है। इसकी कमी से हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और दिल की धड़कन में गड़बड़ी हो जाती है।
सुबह 7 से 9 बजे के बीच 15-20 मिनट धूप में बैठें।
विटामिन D दिल के साथ-साथ हड्डियों के लिए भी जरूरी है।
हमें सुबह उठते ही कुछ बातों का ध्यान रखना ज्यादा जरूरी है जैसे सुबह उठते ही मोबाइल टीवी या लैपटॉप पर ध्यान नहीं लगना चाहिए इससे हमारे दिल और दिमाग दोनों को नुकसान पहुंचता है इससे तनाव और दिन भर में चिड़चिड़ापन बना रहता है सुबह 1 घंटा स्क्रीन फ्री रहने से मेंटल क्लैरिटी आती है इससे निर्णय लेने की समता बेहतर होती है इससे दिल को मानसिक पावर मिलती है सुबह हमें खुद को पॉजिटिव रखने की बात कहनी है और थोड़ा समय मेडिटेशन करना है इससे दिल और दिमाग काफी मजबूत बनते हैं और आत्मविश्वास बढ़ता है इससे स्ट्रेस भी कम हो जाता है और निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है अगर आप बीपी और डायबिटीज के मरीज हैं तो सुबह बीपी और शुगर की जांच जरुर करें और नियमित रूप से दवाई और खान-पान का अवश्य ध्यान रखें सुबह सही समय पर उठे और शाम को सही समय से सो जाये इससे भी हमारे हार्ट और शुगर डायबिटीज जैसी बीमारियां में काफी राहत मिलती है याद रखिए – दिल की बीमारी अचानक नहीं होती, वह सालों की लापरवाही का नतीजा होती है। तो क्यों न अभी से सावधानी बरती जाए