Ayushman Vay Vandana Card 70 साल से ऊपर वालों का आयुष्मान कार्ड बनाना है आसान, मिलेगा 5 लाख तक इलाज फ्री
आयुष्मान वय वंदना कार्ड क्या है ?
Ayushman Vay Vandana Card जिसका उद्देश्य गरीबों और जरुरतमंदों को बेहतर और सबसे सस्ता स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वार 23 सितंबर 2018 को लागू की गई पीएम-जेएवाई आज विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना बन चुकी है जो हर परिवार को ₹5 लाख तक का मुख्य इलाज कराती है इस योजना के तथा करीब 55 करोड़ भारतीय सुरक्षा मिलती है यह कुल आबादी का करीब 40% है अब 70 साल या उससे ज़्यादा उम्र के बुजुर्ग आसानी से आयुष्मान ऐप के जरिए अपना आयुष्मान वय वंदना कार्ड बना सकते हैं और हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज पा सकते हैं. अब 70 वर्ष और उससे ऊपर के वरिष्ठ नागरिक आसानी से आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाकर 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ उठा सकते हैं. यह कार्ड आयुष्मान भारत योजना का हिस्सा है, जो हेल्थकेयर सुविधाओं को हर परिवार तक पहुंचाने का काम करता है. खास बात यह है कि अब कार्ड बनाना और भी आसान हो गया है, क्योंकि इसे सीधे आयुष्मान ऐप के जरिए मोबाइल से ही आवेदन किया जा सकता है. इस कदम से बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा मिलेगी और इलाज की सुविधा सुलभ होगी
अब तक किसको मिले है आयुष्मान वय वंदना कार्ड
29 अक्टूबर 2024 से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) का विस्तार किया गया इस विस्तार के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को चाहे वह किसी भी वर्ग से संबंधित हो आयुष्मान भारत योजना के तहत शामिल किया गया और मुफ्त इलाज की सुविधा देने की शुरुआत की गई और लगातार इन आंकड़ों में दिन प्रतिदिन वृद्धि हो रही है अब तक 434 कार्ड वितरित किए जा चुके हैं. सबसे ज्यादा आवेदन मध्य प्रदेश से आए हैं, इसके बाद उत्तर प्रदेश, केरल, गुजरात और छत्तीसगढ़ का स्थान है पहले से मौजूद लाभार्थियों के 23,38,956 आवेदन में से 22,38,035 स्वीकृत हुए हैं, जबकि नए लाभार्थियों के 42,58,140 में से 42,58,066 को मंजूरी मिल चुकी है.
25 मई 2025 तक आयुष्मान वय वंदना कार्ड के लिए 70 साल से ऊपर वालों के लिए आवेदन इस प्रकार हैं.
कुल आवेदन: 65,97,096
स्वीकृत आवेदन: 64,96,101
अस्वीकृत आवेदन: 4,792
लंबित आवेदन: 96,203
कार्ड वितरित: 434
पहले से मौजूद लाभार्थियों के आवेदन
कुल आवेदन: 23,38,956
स्वीकृत: 22,38,035
अस्वीकृत: 4,792
लंबित: 96,129
वितरित कार्ड: 217
ये भी पढ़े :- EPFO निवेशकों के लिए खुशखबरी 8.25% ब्याज दर तय
आयुष्मान वय वंदना योजना का लाभ कौन ले सकता है?
जो व्यक्ति भारत का नागरिक है या नागरिकता प्राप्त है आयुष्मान वय वंदना कार्ड 70 साल और उससे ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए है इसमें किसी भी जाती या अमीर और गरीब का कोई भेदभाव नहीं रखा गया है यह सभी के लिए बराबर पात्रता प्रदान करता है इसमें कोई भी आवेदन कर सकता है इस कार्ड से हर परिवार को हर साल ₹5 लाख तक का मुख्य इलाज मिलता है जो सरकारी अस्पतालों और मान्यता प्राप्त प्राइवेट अस्पतालों में दिया जाता है.