Newslivereport.in

EPFO निवेशकों के लिए खुशखबरी 8.25% ब्याज दर तय

EPFO निवेशकों के लिए खुशखबरी  8.25% ब्याज दर तय आपकी तनख्वाह से हर महीने PF कटता है, तो ये खबर आपके लिए खुशखबरी है।

2025 में EPFO निवेशकों के लिए खुशखबरी 

अगर आप भी नौकरी करते हैं और हर महीने आपकी सैलरी से पीएफ का एक हिस्सा आप के अकाउंट में जमा होता है तो आपके लिए एक अच्छी खबर होने वाली है सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि यानी EPF पर इस साल भी 8.25% की ब्याज दर को मंजूरी दी है जो ब्याज दर 2023 – 24 में था उतना ही ब्याज दर इस साल भी सरकार ने पास कर दिया है

EPFO की मीटिंग में लिया बड़ा फैसला

फरवरी 2024 को EPFO यानी Employees’ Provident Fund Organisation की एक बैठक हुई थी जिसमे  ब्याज दर 8.25% तय किया गया था यह मीटिंग EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की थी जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय श्रम मंत्री मंसुख मंडाविया ने की थी उसके बाद यह प्रस्ताव वित्त मंत्रालय में पास हुआ ओर अब इसे आधिकारिक हरी झंडी मिल गई है।

EPFO निवेशकों के लिए खुशखबरी 8.25% ब्याज दर तय

इस फैसले से 7 करोड़ से ज्यादा लोगों को सीधा लाभ होगा।

EPFO के देश में 7  करोड़ से ज्यादा एक्टिव सदस्य हैं जिनके खातों में हर महीने पीएफ का पैसा जमा होता है और अब ब्याज दर भी 8.25 % बढ़ गई है तो इन सभी खाता धारकों को जल्दी इसका लाभ मिलेगा और उनके पीएफ अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा

मार्च में करीब 15 लाख नए सदस्य जुड़े।

EPFO निवेशकों के लिए खुशखबरी  8.25% ब्याज दर तय की गई और EPFO के मुताबिक मार्च  2024 में लगभग 15 लाख में सदस्य जुड़े इनमें से 7.54 लाख लोग पहली बार पीएफ स्कीम से जुड़े हैं यानी लोगो को रोजगार भी मिला रहा है और EPFO को लेकर लोगों में जागरूकता भी आई है फरवरी की तुलना में मार्च में नए मेंबर्स की संख्या 2% से ज्यादा रही और पिछले साल मार्च कितना में 1 % की बढ़ोतरी देखी गई

EPFO क्या होता है और पीएफ का पैसा कहाँ जाता है?

EPFO एक  सरकारी संस्था है जो सरकारी या गैर सरकारी नौकरी करने वाले को रिटायरमेंट पर इकट्ठा पैसा मिलता है उसी को रिटायरमेंट फंड यानी Provident Fund भी कहा जाता है हर महीने सैलरी से एक हिस्सा कटता है और एक हिस्सा कंपनी की तरफ से कटता है दोनों को PF अकाउंट में जमा किया जाता है यह पैसा नौकरी छोड़ने पर या रिटायरमेंट पर मिलता है और उस पर हर साल ब्याज भी जुड़ता रहता है

EPF अकाउंट का मतलब क्या है?

प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले ज्यादातर लोग EPFO की स्कीम के तहत आते हैं। इसमें हर महीने आपकी सैलरी (बेसिक + DA) का 12% हिस्सा आपके EPF अकाउंट में जमा होता है। उतना ही हिस्सा आपके एंप्लॉयर की तरफ से भी जमा किया जाता है।

EPF अकाउंट दो हिस्सों में बंटा होता है – EPF (Employees’ Provident Fund) और EPS (Employees’ Pension Scheme)। एंप्लॉयर के योगदान का 8.33% हिस्सा EPS में जाता है।

पिछले 9 साल में PF पर किस दर से ब्याज मिलता रहा है.

वित्त वर्ष 2024-25 में 8.25 फीसदी

वित्त वर्ष 2023-24 में 8.25 फीसदी

वित्त वर्ष 2022-23 में 8.15 फीसदी

वित्त वर्ष 2021-22 में 8.10 फीसदी

वित्त वर्ष 2020-21 में 8.50 फीसदी

वित्त वर्ष 2019-20 में 8.50 फीसदी

वित्त वर्ष 2018-19 में 8.65 फीसदी

वित्त वर्ष 2017-18 में 8.55 फीसदी

वित्त वर्ष 2016-17 में 8.65 फीसदी

आप अपना पीएफ (Provident Fund) बैलेंस नीचे दिए गए तरीकों में से किसी एक से आसानी से चेक कर सकते हैं-

  1. UMANG ऐप के जरिए

UMANG ऐप में रजिस्टर करें और लॉगिन करें

EPFO सेवा चुनें

View Passbook विकल्प चुनें

अपना UAN नंबर और OTP डालें

आपके खाते का बैलेंस दिख जाएगा

Exit mobile version