Income Tax Refund : व‍ित्‍त मंत्री सीतारमण ने दिया आदेश

वित्त मंत्री सीतारमण में आदेश दिया है कि इस बार पहले से जल्दी आएगा Income Tax Refund जानिए क्या है पूरा मामला

Income Tax Refund

सैलरी वाले लोग तेजी से अपना Income Tax Refund  (ITR) भर रहे हैं। जिनका Income Tax Refund  बन रहा है, उन्होंने रिफंड के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टैक्स विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को कुछ खास निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ITR से जुड़ी जांच जल्दी पूरी की जाए और टैक्स रिफंड जल्दी से जल्दी दिया जाए। साथ ही, जीएसटी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को भी आसान बनाने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें: PM Kisan Yojana : किन राज्यों में किसानो को मिलेंगे 4000 रुपए

केंद्रीय GST और कस्टम विभाग ने लिया काम का जायजा

मीटिंग में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अधिकारियों से कहा कि कारोबारियों की किसी भी शिकायत का जल्दी समाधान किया जाए। उन्होंने टैक्स चोरी और गलत इनपुट टैक्स क्रेडिट के मामलों पर सख्ती से कार्रवाई करने को भी कहा। सीतारमण ने केंद्रीय GST और सीमा शुल्क विभाग के कामकाज की समीक्षा की और CBIC के मुख्य आयुक्तों और महानिदेशकों से अपने काम में सुधार लाने और खाली पदों को जल्द भरने के निर्देश दिए।

अब तक 2.23 लाख करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी के मामले सामने चुके हैं

अधिकारियों ने वित्त मंत्री को जानकारी दी कि वर्ष 2024-25 में अब तक 2.23 लाख करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी के मामले पकड़े गए हैं, जिनमें से 28,909 करोड़ रुपये की रकम लोगों ने खुद से जमा कर दी है। वित्त मंत्री सरकार के अप्रत्यक्ष कर प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों से बातचीत कर रही थीं। इस बातचीत का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि “कारोबार में आसानी” और “टैक्स नियमों का पालन करने में सरलता” टैक्स प्रणाली के मुख्य उद्देश्य बने रहें। साथ ही यह भी जरूरी है कि नियमों का सख्ती से पालन हो। केंद्र सरकार के लिए टैक्स प्रणाली में सुधार, कारोबार से जुड़े कागजी काम को कम करना और नियमों को आसान बनाना प्रमुख प्राथमिकताएं हैं। सरकार देश की आर्थिक ताकत को सामने लाना चाहती है। सीतारमण का 1 फरवरी का बजट भाषण भी अलग-अलग क्षेत्रों में जरूरी बदलावों पर केंद्रित था।

यह भी पढ़ें : आधार कार्ड से लोन : जानिए कैसे करे अप्लाई और कब तक मिलेगा लोन

disitalmarketingram@gmail.com

नमस्कार दोस्तों मेरे नाम राम प्रसाद है मैं पिछले कुछ महीनो से Online काम कर रहा हूं जैसे कि Blogging, Website Design, Online App से इस blog के माध्यम से वही जानकारी आपके साथ शेयर कर रहा हूं एक Educational purpose के जरिए

View all posts by disitalmarketingram@gmail.com

Leave a Comment