SBI PO 2025 Notification में 541 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए है जिनमें से 500 नियमित और 41 बैकलॉग जॉब हैं। इस लिंक से सीधे कर सकते है आवदेन जाने पूरी प्रक्रिया
यहाँ से करे APPLY : State Bank of India

SBI PO 2025 notification ऑनलाइन आवेदन कर सकते है भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती, 2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार sbi.co.in पर दिए गए लिंक के माध्यम से SBI PO भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 14 जुलाई है।
SBI PO की महत्वपूर्ण डेट्स कब क्या करना है
SBI PO के एग्जाम की तारीख जुलाई अगस्त में की जाएगी और परिणाम अगस्त सितंबर में घोषित किए जाएंगे प्रारंभिक परीक्षा के कॉल लेटर जुलाई 2025 के तीसरे चौथे सप्ताह में जारी किए जाएंगे और मुख्य परीक्षा के लिए कॉल लेटर अगस्त सितंबर में जारी किए जाएंगे और परीक्षा सितंबर में होगी एसबीआई पो मुख्य परिणाम सितंबर या अक्टूबर में घोषित किया जा सकते हैं साइकोमेट्रिक टेस्ट सकारात्मक और समूह अक्टूबर, नवंबर में आयोजित किए जाएंगे एसबीआई पो 2025 अंतिम परिणाम नवंबर या दिसंबर में घोषित हो जाएंगे
यह भी पढ़ें : SSC CGL Vacancy 2025 : 14582 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं

SBI PO 2025 Notification आवेदन शुल्क और आवश्यक योग्यताएं
आवेदकों की आयु 1 अप्रैल, 2025 को 21 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिसूचना में लिखित नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता की आवश्यकता होगी । जो लोग अपने स्नातक के अंतिम वर्ष/सेमेस्टर में हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन अगर उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है, तो उन्हें 30 सितंबर को या उससे पहले स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। जो उम्मीदवार दोहरी डिग्री की पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें 30 सितंबर को या उससे पहले अंतिम परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।
SBI PO आवेदन शुल्क अनारक्षित/EWS /OBC उम्मीदवारों के लिए ₹750 है और SC /ST /PWBD उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।
जिस उम्मीदवार ने SBI PO के 2025 के फॉर्म भरे हैं अगर वह जॉब के लिए चयनित हो जाते हैं तो इसमें एनबीएफसी या किसी भी बैंक के संस्था से अगर आपने लोन लिया है जैसे पर्सनल लोन, होम लोन या क्रेडिट कार्ड अगर वह समय पर नहीं चुकाया है और ऑफर लेटर जारी होने तक उनका बकाया अभी बाकी है तो वह नौकरी के लिए योग्य नहीं माने जाएंगे अगर वह किसी उम्मीदवार ने ऑफर लेटर की तारीख तक अपना बकाया चुका दिया है और CIBIL रिपोर्ट में अभी अपडेट नहीं हुआ है तो पहले उसे CIBIL रिपोर्ट में अपडेट करवानी होगी या जिस स्थान से लोन लिया है वहां से NOC देना होगा सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती की आवेदन करने से पहले अपना सिविल सपोर्ट की स्थिति जरूर जांच लें नहीं तो उनका रिजेक्शन हो जाएगा
