SSC CGL Vacancy 2025 : 14582 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं

यदि आप SSC CGL Vacancy 2025 के लिए विभिन्न सरकारी पदों की तैयारी कर रहे हैं और नोटिफिकेशन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार खबर है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने SSC CGL Vacancy 2025 को जारी कर दिया है, और इस लेख में हम आपको इसकी पूरी जानकारी देंगे।

SSC CGL Vacancy 2025

SSC CGL Vacancy 2025 के तहत रिक्त पदों की जानकारी सार्वजनिक हो गई है। और एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया गया है, जिसके अनुसार SSC CGL 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 09 जून, 2025 से शुरू हो गई है । सभी आवेदक और अभ्यर्थी 04 जुलाई, 2025 की रात 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है ।

SSC CGL Vacancy 2025 : Overview
Name of the Commission Staff Selection Commission
Name of the Article SSC CGL Vacancy 2025
Name of the Examination Combined Graduate Level Examination, 2025
Type of Article Latest Job
No of Vacancies 14,582 Vacancies
Mode of Application Online (https://ssc.nic.in/)
Age Limit Please Read Official Advertisement
Required Qualification Graduation Passed Only
Online Application Starts From? 09th June, 2025
Last Date of Online Application? 04th July, 2025
Detailed Information of SSC CGL Vacancy 2025? Please Read the Article Completely
Toll Free Helpline Number to be called in case of 1800 309 3063

SSC CGL Vacancy 2025 अधिसूचना ssc.gov.in पर जारी कर दी गई है। कर्मचारी चयन आयोग ने आधिकारिक अधिसूचना में 14,582 SSC CGL 2025 रिक्तियों को अधिसूचित किया है। SSC CGL 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 जुलाई, 2025 है। ऑनलाइन आवेदन सुधार सुविधा 9 से 11 जुलाई, 2025 तक उपलब्ध रहेगी। आयोग 13 से 30 अगस्त, 2025 तक SSC CGL 2025 टियर 1 परीक्षा आयोजित करेगा।

नोट कर लें ये सभी महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन प्रारंभ: 09 जून, 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 04 जुलाई, 2025
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 5 जुलाई, 2025
  • आवेदन पत्र में सुधार की तिथि: 09 से 11 जुलाई, 2025
  • टियर 1 परीक्षा का संभावित कार्यक्रम: 13 से 30 अगस्त, 2025
  • टियर 2 परीक्षा का संभावित कार्यक्रम: दिसंबर, 2025

इन पदों पर होगी भर्ती

केंद्र सरकार के विभागों में ग्रुप बी के पदों असिस्टेंट सेक्शन अफसर, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर, असिस्टेंट इनफोर्समेंट अफसर, सब इंस्पेक्टर, डाक इंस्पेक्टर, नारकोटिक्स इंस्पेक्टर, एक्जीक्यूटिव असिस्टेंट, रिसर्च असिस्टेंट, डिविजनल एकाउंटेंट, एनआईए सब इंस्पेक्टर, जूनियर स्टैस्टिकल अफसर पर भर्ती होगी। ग्रुप सी के पदों आडिटर, एकाउंटेंट, पोस्टल असिस्टेंट, अपर डिविजनल क्लर्क, सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट, टैक्स असिस्टेंट पर भर्ती होगी।

SSC CGL Vacancy 2025: टियर-1 और टियर-2 एग्जाम कब होंगे आयोजित?

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग के मुताबिक, एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा 13 अगस्त से 30 अगस्त 2025 के बीच होगी। वहीं, टियर-2 परीक्षा दिसंबर 2025 में आयोजित की जाएगी।

पद के आधार पर आयु सीमा 18-30 वर्ष, 20 से 30 वर्ष, 18-32 वर्ष या 18 से 27 वर्ष निर्धारित है। आयु सीमा निर्धारित करने की कट-ऑफ तिथि 01 अगस्त, 2025 होगी और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

disitalmarketingram@gmail.com

नमस्कार दोस्तों मेरे नाम राम प्रसाद है मैं पिछले कुछ महीनो से Online काम कर रहा हूं जैसे कि Blogging, Website Design, Online App से इस blog के माध्यम से वही जानकारी आपके साथ शेयर कर रहा हूं एक Educational purpose के जरिए

View all posts by disitalmarketingram@gmail.com

Leave a Comment